फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   twitter war on in bihar cm nitish kumar lalu yadav tej pratap and Tejashwi Yadav on the row

इशारों-इशारों में नीतीश का लालू पर तंज, बोले- बच्चों से गाली दिलवाना आज का फैशन

Sat, 02 Dec 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
twitter war on in bihar cm nitish kumar lalu yadav tej pratap and Tejashwi Yadav on the row
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
सोशल मीडिया पर इनदिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, एक ओर गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी रोज एक सवाल दाग रहे हैं वहीं बिहार में लालू यादव, तेज प्रताप, तेजस्वी वर्सेस नीतीश कुमार में ट्वीट वार चल रहा है। बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद शुरू हुआ ट्वीट वार हर दिन बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ उनके दोनों बेटे भी इस ट्वीट वार के सेनापति बने हुए हैं। लालू प्रसाद सहित उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हमलों से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट किया है कि बाल-बच्चों और परिजनों से गाली दिलवाना और सामाजिक सद्भावना और साझी विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण है। 
 

 

लालू और उनके दोनों बेटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ट्वीट कर हमला बोल रहे हैं

twitter war on in bihar cm nitish kumar lalu yadav tej pratap and Tejashwi Yadav on the row
बता दें कि पिछले कुछ दिनों बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और लालू यादव हर दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ट्वीट कर हमला बोल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में दो और घोटाला उजागर हुआ है। 

डस्टबीन घोटाला और एलईडी बल्ब घोटाला। मुख्यमंत्री ने घोटालेबाजों को एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की भारी छूट दी हुई है। तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया है कि 'बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होगी ही क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पर ही मर्डर का संगीन आरोप है।'

वहीं दूसरी तरफ लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि नीतीश कुमार जी इकलौते ऐसे नेता है, जिन्होंने सबसे ज्यादा नारा दिया और उससे भी ज्यादा घोटाले किए, ट्रक के हिसाब से, अब करोड़ों का नया घोटाला आया 'डस्टबिन घोटाला'।
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed