{"_id":"5a1a425b4f1c1b156b8b84e6","slug":"sushil-modi-change-son-wedding-venue-after-tej-pratap-yadav-threat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
सुशील मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा 'घर में घुसकर मारने' की धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपने बेटे की शादी के कार्यक्रम की जगह बदल दी है। भाजपा के एक नेता का कहना है कि जगह में बदलाव तेज प्रताप यादव की धमकी की वजह से ही किया गया है।
विज्ञापन
तेज प्रताप ने ऐसे दी सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी
विज्ञापन
बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने कहा था कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी हम डरने वाले नहीं हैं, उनके घर में घुस के मारेंगे। अगर मैं उनके बेटे की शादी में गया तो उनकी पोल खोल दूंगा। सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की तीन दिसंबर को शादी होनी है। पहले कार्यक्रम शाखा मैदान में होना था जिसको अब पशु चिकित्सा महाविद्यालय ग्राउंड में किया जाएगा।
विज्ञापन
यह शादी पहले अपने विशेष तरह के न्योते को लेकर चर्चा में रही है। सुशील मोदी ने सभी जानकारों को ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए न्योता भेजा था। यह भी ऐलान किया गया था कि शादी में दहेज नहीं लिया जाएगा।
'तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ का ऐलान'
tej pratap yadav
- फोटो : pti
तेज प्रताप के बयान के बाद बीजेपी के नेता अनिल साहनी ने लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। पटना से भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल साहनी के बयान के बाद पार्टी ने खुद को उनके बयान से अलग करके उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही थी।