{"_id":"597f72cd4f1c1bd1738b479a","slug":"twenty-seven-ias-forty-two-ips-officers-transferred-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिहार में 27 आईएएस, 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में 27 आईएएस, 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
बिहार की नीतीश कुमार नीत नई राजग सरकार ने प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस ढांचे को और भी चुस्त—दुरूस्त करने के लिए आज 27 आईएएस और 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार छह जिलाधिकारियों सहित कुल 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का आज तबादला एवं उनके पदस्थापन में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग द्वारा आज जारी एक अधिसूचना के अनुसार 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित कुल 42 भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिककरयों का आज तबादला एवं उनके पदस्थापन में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन