फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   truck claimed three lives in Chhapra accident occurred same spot where four people died three days earlier

Accident News: ट्रक की रफ्तार ने फिर ली तीन की जान; तीन दिन पहले जहां चार की हुई थी मौत, वहीं हुआ हादसा

Fri, 08 May 2026 08:47 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 08:47 AM IST
सार

Accident News: छपरा-सिवान एनएच-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेलवे फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन
truck  claimed three lives in Chhapra accident occurred same spot where four people died three days earlier
हादसे के बाद खेत में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के छपरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-531 पर सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार रेलवे फ्लाईओवर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा टीम के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रही थी आर्केस्ट्रा टीम
बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार सभी लोग एक आर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे, जो रातभर शादी समारोह में कार्यक्रम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गाड़ी में ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना स्थल से कुछ घायलों को सदर अस्पताल छपरा और कुछ को एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद एनएच-531 पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

लगातार हादसों से सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इसी जगह 6 मई को भी आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed