{"_id":"63aa6a77c330f448615f5c82","slug":"trains-including-kalka-mail-diverted-trains-also-canceled-due-to-goods-train-derailment-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका मेल समेत 7 ट्रेनें डायवर्ट: गया में मालगाड़ी बेपटरी होने से आज की दो ट्रेनें रद्द भी हुईं, जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका मेल समेत 7 ट्रेनें डायवर्ट: गया में मालगाड़ी बेपटरी होने से आज की दो ट्रेनें रद्द भी हुईं, जानें सबकुछ
Tue, 27 Dec 2022 09:15 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/गया
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:15 AM IST
सार
धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-गया खंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार को सूर्योदय से कुछ घंटे पहले, करीब सवा तीन बजे एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने के कारण दो यात्री ट्रेनों को रद्द और 7 यात्री ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
बेपटरी हुए वैगन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-गया खंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर मंगलवार को सूर्योदय से कुछ घंटे पहले, करीब सवा तीन बजे एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने के कारण दो यात्री ट्रेनों को रद्द और 7 यात्री ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है। मालगाड़ी धनबाद से गया होते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन (मुगलसराय) जा रही थी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार रेल रूट में प्वाइंट संख्या 51/एबी अप लाइन पर मालगाड़ी के 03 वैगन के बेपटरी होने के कारण इस लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। गोमो और गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट
प्रारंभिक स्टेशन से 26 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन वाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-धनबाद-प्रधान खंटा-कुलटी-झाझा-पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर किया गया है-
विज्ञापन
1. 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस
2. 12311 हावड़ा-कालका मेल
3. 12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस
4. 12825 राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
5. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
6. 12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस
7. 12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
रद्द ट्रेनें
अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है:
1. 13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटससिटी
2. 13553 आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-
1. कोडरमा स्टेशन- 9262695207
2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो- 9471191511
3. धनबाद- 8102928627
4. गया- 9771427494
5. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- 7388898100