फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic accident in Banka! Four girls going to see the yagna drowned in the river, two died

Bihar News: बांका में दर्दनाक हादसा! यज्ञ देखने जा रहीं चार बच्चियां नदी में डूबीं, दो की मौत

Thu, 05 Jun 2025 06:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

बांका जिले के अमरपुर में यज्ञ देखने जा रहीं चार बच्चियां चांदन नदी में स्नान के दौरान डूब गईं। दो को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि दो बच्चियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tragic accident in Banka! Four girls going to see the yagna drowned in the river, two died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित शिकनपुर गांव की चार बच्चियां गुरुवार को यज्ञ देखने के लिए ज्येष्ठगोरनाथ मंदिर जा रही थीं। रास्ते में चांदन नदी में स्नान करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते वक्त नदी की गहराई में जाने से चारों बच्चियां डूबने लगीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की तत्परता से दो बच्चियों की बची जान
ग्रामीणों ने शोर सुनते ही त्वरित बचाव अभियान चलाया। इस दौरान काजल कुमारी (पिता: सुभाष यादव) और अनिशा कुमारी (पिता: पांडव यादव) को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी और निशा की नहीं बच सकी जान
राखी कुमारी और निशा कुमारी को भी काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया है।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवकों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। मासूम बच्चियों की मौत से शिकनपुर गांव में कोहराम मच गया है। परिजन और ग्रामीण गहरे शोक में हैं। मृत बच्चियों के घरों में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में दुख का माहौल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed