फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man Attempts to Assault Minor Girl in Maize Field Arrested by Police

Bihar: पानी लेने निकली किशोरी का मुंह बांधकर खेत में ले गया आरोपी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 26 May 2026 11:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 11:39 AM IST
सार

वैशाली के लालगंज में बहन के घर आए युवक ने नाबालिग किशोरी को मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Man Attempts to Assault Minor Girl in Maize Field Arrested by Police
लालगंज फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को निशाना बनाया। बताया गया कि देर रात पीड़िता घर से बाहर चापाकल पर पानी लेने गई थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह कपड़े से बांधकर पास के मक्के के खेत में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी के परिजनों को घटना की भनक लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: ‘वेतन-भत्तों के लिए आए हैं तो पान की दुकान खोल लें’, पुलिस अकादमी में डीजीपी विनय कुमार का बड़ा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत राम के रूप में हुई है। वह सरई थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया है। वहीं पीड़िता के स्वजन के आवेदन पर लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के यहां आया हुआ था और उसी दौरान उसने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed