फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tractor collided with police jeep in Siwan: 3 including two constables injured during patrolling

सीवान में ट्रैक्टर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर: गश्ती के दौरान दो दारोगा समेत 3 घायल

Mon, 05 Dec 2022 11:21 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 05 Dec 2022 11:21 AM IST
सार

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाने की पुलिस गश्ती की जीप को एक सरिया लदे ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। गश्ती जीप में मौजूद तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जीप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Tractor collided with police jeep in Siwan: 3 including two constables injured during patrolling
सीवान में जीप हादसे के बाद जख्मी पुलिसकर्मी इलाज कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाने की पुलिस गश्ती की जीप को एक सरिया लदे ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। गश्ती जीप में मौजूद दारोगा प्रभाकर कुमार सिंह और जय प्रकाश सिंह समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जीप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

चालक फरार, ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार
जो पुलिसकर्मी घायल थे, उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि लोहे का सरिया ओवरलोड करते हुए चालक काफी तेजी से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, इसी दौरान पुलिस की जीप में यह टक्कर लगी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करने के बाद उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है घटना
ऐसे ही वाहनों की चपेट में आने से कई पुलिसकर्मियों की जिले में मौत हो चुकी है। मुफस्सिल थाना इलाके के श्यामपुर गांव, हुसैनगंज थाना इलाके के टिकरी गांव और सिसवन थाना इलाके में भी पुलिस पर इस तरह का हमला हो चका है। पुलिस ताजा मामले में यह जानना चाह रही है कि विजिबलिटी की कोई दिक्कत नहीं रहने पर भी इस तरह ट्रैक्टर ने पुलिस गश्ती की जीप को टक्कर क्यों मारी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed