फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   totally liquor ban in bihar

बिहारः नीतीश का बड़ा फैसला, देसी के बाद अंग्रेजी शराब भी बंद

Tue, 05 Apr 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
 totally liquor ban in bihar
- फोटो : ANI

एक अप्रैल से बिहार में शराब बंदी का आदेश लागू करने वाली बिहार की नीतीश सरकार ने पांच दिन में ही एक और बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार ने अब अंग्रेजी शराब को भी पूरी तरह बैन करने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में आज यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


नीतीश सरकार का यह फैसला इसलिए औचकभरा है क्योंकि शराब बंदी के प्रथम चरण में शहरी इलाकों में अंग्रेजी शराब की बिक्री को छूट दी गई थी। वहीं इस घोषणा के बाद देश के उन चंद राज्यों में शामिल हो गया है जहां शराब पर पूरी तरह पाबंदी है। 
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व नीतीश ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार में वापस आती है तो शराब पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जाएगी। सत्ता में आने के चंद दिनों बाद ही नीतीश ने अपना वादा निभाते हुए राज्य में शराब बंदी की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे बीते एक अप्रैल से लागू भी कर दिया गया। शराब पर यह पाबंदी दो चरणों में होनी थी। प्रथम चरण में पूरे राज्य में देसी शराब और देहात के क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई थी। सरकार द्वारा जारी लाइसेंस वाली दुकानों और होटल एवं बार को शराब बिक्री और परोसने की छूट दी गई थी। 

एक अप्रैल से हुई थी देसी शराब बंद करने की घोषणा

 totally liquor ban in bihar

इसके अलावा शराब बिक्री के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी गई थी। सरकार ने बकायदा इसके लिए विधानसभा से बिहार उत्पाद (संशोधन) विधेयक, 2016 पारित कराया था। इसके ‌अलावा शराब ‌बिक्री और इसके इस्तेमाल को लेकर कड़े कानूनों की भी घोषणा की गई थी।

नीतीश के इस कदम की राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी सराहना हुई थी जिससे उत्साहित नीतीश सरकार ने मंगलवार को एक और बड़ा फैसला ले लिया। कैबिनेट की बैठक में शराब पर पूरी तरह पाबंदी का निर्णय लिया गया। 

जिसके बाद साफ हो गया कि लाइसेंसी दुकानों और होटल एवं बारों में भी शराब की बिक्री नहीं होगी। प्रदेशभर में शराब की ऐसी 650 और पटना में 90 के करीब सरकारी दुकानें थी, जिन पर फिलहाल शराब बेची जा रही थी। हालांकि सेना की कैंटीन में शराब की बिक्री जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed