फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Today Weather : Polling officer died by heat wave in Bhojpur lok sabha 2024 election bihar news

Bihar News : भोजपुर में हीट वेव की चपेट में आने से पोलिंग ऑफिसर की मौत, शाम में अचानक हुई थी तबीयत खराब

Fri, 31 May 2024 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 May 2024 10:32 PM IST
सार

Bihar : दो दिन पहले चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। शाम में सूचना दी गई कि आपके भाई की तबीयत खराब है, इमरजेंसी स्थिति है, आप जल्दी पहुंचिए। उन्होंने कहा कि हम अभी पहुंचने ही वाले थे कि रास्ते में फिर से फोन आया कि वह नहीं रहे। 

विज्ञापन
Today Weather : Polling officer died by heat wave in Bhojpur lok sabha 2024 election bihar news
मृतक पोलिंग ऑफिसर सुदामा कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के भोजपुर में चुनाव ड्यूटी पर लगे पोलिंग ऑफिसर की बूथ पर हीट वेव की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना अगिआंव विधानसभा के बगही बूथ पर की है। मृत पोलिंग ऑफिसर के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में साथ में काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुरेश राम के पुत्र सुदामा कुमार प्रसाद सहार सीएचसी में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। लोकसभा 2024 चुनाव के लिए उनकी ड्यूटी अगिआंव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बगही बूथ पर हुई थी। आज शाम में एकाएक उनकी तबीयत खराब हुई और जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


चुनाव की ड्यूटी में दो दिन पहले निकले थे घर से 
 घटना के संबंध में मृतक के भाई लवकुश का कहना है कि भाई सुदामा कुमार की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही यह चुनाव ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। आज शाम में अधिकारियों के द्वारा सूचना दी गई कि आपके भाई की तबीयत खराब है, इमरजेंसी स्थिति है, आप जल्दी पहुंचिए। उन्होंने कहा कि हम अभी पहुंचने ही वाले थे कि रास्ते में फिर से फोन आया कि वह नहीं रहे। इसके बाद चरपोखरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने उनके शव को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। भाई लवकुश ने बताया कि  संभवतः लू लगने से उनकी मौत हुई है। हालांकि मुझे बहुत ज्यादा कुछ पता नहीं है क्योंकि घटना स्थल पर मैं नहीं था।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा - हीटवेव से हुई है मौत
इस संबंध में सदर अस्पताल के डॉक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से ऐसा लग रहा है कि पोलिंग ऑफिसर की हीटवेव की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed