फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   'Titli' cyclone might hit Bihar, as strong wind and heavy rain seen

बिहार में दिख सकता है 'तितली' तूफान का असर, कई जिलों में तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 11 Oct 2018 11:26 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
'Titli' cyclone might hit Bihar, as strong wind and heavy rain seen
Cyclone Titli

बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाला तितली नाम का चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी दिख सकता। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा ओर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ये देखना है की गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम की ओर प्रवेश करता हुआ यह तूफान इस क्षेत्र में कितनी देर टिकता है।  

विज्ञापन



मौसम विभाग ने गया, भागलपुर, पटना ओर पूर्णिया में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।  साथ ही उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के बाद इस तूफान के उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने के आसार हैं। बारिश का पूर्वानुमान वाले क्षेत्रों में मौसम गर्म रहा।
विज्ञापन



गया का पारा 31.3, भागलपुर 32.4 और पूर्णिया का 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। महज बिहार ही नहीं, चक्रवाती तूफान तितली ने आज सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक थी। इन इलाकों में 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहीं है और साथ ही में जोरदार बारिश भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम में हवा की गति 56 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। साथ ही, ओडिशा के पांच जिलों- गंजम, गजपति, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर में तेज हवा के साथ भरी बारिश भी हुई। तितली तूफान के तबाही के कारण कई लोगों ने घर छोड़ दिया है और स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed