फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tiger Shroff Firing Case: Bihar’s Begusarai Youth Among Three Suspects Held in Kota

बिहार: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग कांड में बिहार कनेक्शन, बेगूसराय के युवक को पुलिस ने कहां पकड़ा?

Mon, 19 Oct 2026 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

आरोपी युवक मुंबई में रहकर ही काम करता था। महाराष्ट्र पुलिस की जांच में उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी युवक को उसके दो सहयोगियों के साथ कोटा में पकड़ लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case: Bihar’s Begusarai Youth Among Three Suspects Held in Kota
टाइगर श्रॉफ केस का तार बिहार के बेगूसराय से जुड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के चर्चित मामले में बेगूसराय का कनेक्शन सामने आने की खबर से बिहारवासी दंग हैं। आज इस मामले में बेगूसराय के पिपराई निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन को गिरफ्तार किए गए जो तीन संदिग्धों में शामिल बताया जा रहा है। मुंबई में हुई घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार बताए गए लोगों में बेगूसराय का ऋतिक कुमार, हरियाणा निवासी रेहान और एक नाबालिग शामिल हैं। बॉलीवुड से जुड़ी इस चर्चित घटना में बेगूसराय के युवक का नाम सामने आने के बाद अब सबकी नजर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
विज्ञापन

 

बेगूसराय से मुंबई तक जुड़ रहे मामले के तार!

जानकारी के अनुसार, ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, पिता राम महतो, बेगूसराय जिले के पिपराई का निवासी बताया जा रहा है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित गिल बारली इलाके में रहता था और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था। अब उसका नाम अभिनेता की गाड़ी पर फायरिंग के मामले से जुड़ने की खबर ने इस घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, फायरिंग की घटना में ऋतिक की भूमिका क्या थी और उसका अन्य संदिग्धों से किस तरह का संबंध था, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन

 

फायरिंग के बाद तीनों कोटा रेलवे स्टेशन पर धराए

मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद संदिग्धों की तलाश तेज की गई। इसी क्रम में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब जांच एजेंसियां उनके संपर्कों, गतिविधियों और घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेगूसराय में चर्चा, जांच के नतीजों पर टिकी नजर

मुंबई की चर्चित फायरिंग घटना में बेगूसराय के युवक का नाम सामने आने के बाद जिले में इस मामले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सबसे अहम सवाल यह है कि गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है और फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह क्या है? फिलहाल मामले में जांच जारी है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी युवक का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच कर रही है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी। 



रविवार शाम ही हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला
रविवार 18 अक्तूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला तब हुआ जब अभिनेता फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार में बैठकर ग्राउंड से घर जाने की तरफ निकल ही रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में देखने को मिला कि तीन शख्स एक बाइक पर बैठकर आए। उनमें से दो ने नीचे उतरकर टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया। बता दें कि टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए। वहीं, दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। हमला करने के बाद हमलावर बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed