{"_id":"6509731a10adb2133a094529","slug":"three-youths-died-in-collision-between-two-bikes-in-begusarai-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai: ओवरटेक करने में ट्रैक्टर से टकराई बाइक; हादसे में तीन युवकों की मौत, रसीदपुर के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai: ओवरटेक करने में ट्रैक्टर से टकराई बाइक; हादसे में तीन युवकों की मौत, रसीदपुर के पास हुआ हादसा
Tue, 19 Sep 2023 03:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:38 PM IST
सार
बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के पास हुए हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के पास की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर से टकराने के बाद दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न बना हो गया। मृत युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के नगर गामा निवासी सत्यम कुमार एवं अमन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सत्यम कुमार, अमन एवं अपने एक अन्य साथी के साथ अपने बहन के घर बेगूसराय जिले के गोविंदपुर जाने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान दोनों ही बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ और तीन युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन