फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three died killed as bike fuel tank explodes after being hit by bihar police bus

Bihar: पुलिस बस से टकराई बाइक, ईंधन टैंक में विस्फोट से तीन की मौत

Wed, 12 Oct 2022 02:13 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 12 Oct 2022 02:13 PM IST
सार

सड़क हादसा सारण जिले के रेवेलगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर देवरिया गांव के पास हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई और उमसें विस्फोट हो गया। 
 

विज्ञापन
three died killed as bike fuel tank explodes after being hit by bihar police bus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारण जिले में बिहार पुलिस की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बस के नीचे बाइक फंस गई और काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। इस दौरान बाइक के ईंधन टैंक में विस्फोट होने से उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम सारण जिले के रेवेलगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर देवरिया गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगने के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को बस कुछ मीटर तक घसीटती रही, जिसके बाद दोपहिया वाहन के ईंधन टैंक में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बस के ड्राइवर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान पंचभिंडा गांव के रहने वाले कुंदन मांझी (22), बुलबुल मांझी (25) और किशोर मांझी (24) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के कथित वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर खड़े होकर मृतकों में एक को जलते हुए देख रहे थे, एसपी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी सिताब दियारा से लौट रहे थे। बस में सवार पुलिसकर्मियों को जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में तैनात किया गया था। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। हालांकि, इस हादसे में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed