{"_id":"63c77ed648a15c59950fe812","slug":"three-dead-bodies-found-in-cm-nitish-kumars-nalanda-district-one-youth-was-son-of-ex-mla-bodyguard-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar CM के गृह क्षेत्र नालंदा में बड़ी वारदात: शाम से लापता दो भाइयों को पीटकर मार डाला; एक युवक लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar CM के गृह क्षेत्र नालंदा में बड़ी वारदात: शाम से लापता दो भाइयों को पीटकर मार डाला; एक युवक लटका मिला
Wed, 18 Jan 2023 12:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:50 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में मंगलवार शाम से लापता दो भाइयों के शव झाड़ियों से बरामद किया गया। उधर, राजद नेता और पूर्व विधायक पप्पू खा के बॉडीगार्ड के जवान बेटे का शव फुटबॉल ग्राउंड पर गोल पोस्ट से लटका मिला।
विज्ञापन
Bihar CM के गृह क्षेत्र नालंदा में बड़ी वारदात: शाम से लापता दो भाइयों की सुबह मिली लाश; एक युवक गोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से बुधवार सुबह फिर अपराध की बड़ी वारदातें सामने आई हैं। मंगलवार शाम से लापता दो भाइयों के शव बुधवार सुबह सिलाव थाना क्षेत्र के चंडीमऊ गांव की झाड़ियों से बरामद किए गए। उधर, राजद नेता और पूर्व विधायक पप्पू खा के बॉडीगार्ड के जवान बेटे का शव रहुई थाना क्षेत्र के कायमपुर स्थित सोगरा कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड पर गोल पोस्ट से लटका मिला।
विज्ञापन
सिलाव में दोनों युवकों को पीट-पीटकर मार डाला गया
सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मऊ गांव के पंचाने नदी के पास जो दो भाइयों के शव बरामद किए गए, उन्हें बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया था। दो दिन पूर्व लापता हुए दोनों युवकों के शव नदी किनारे बुधवार सुबह झाड़ियों में मिलने के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। चंडी मऊ गांव निवासी स्व. बृजेश सिंह के पुत्र सौरव कुमार और शालिग्राम के पुत्र चंद्रमणि कुमार दो दिन पूर्व गांव में ही भोज खाकर लौटे थे। उसके बाद गांव के ही एक दोस्त छोटी कुमार ने 15 जनवरी को इन्हें फोन कर बुलाया। इसके बाद से यह दोनों लापता थे। परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में गुमशुदगी का मामला सिलाव थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब यह शव बरामद किए गए। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन दोनों भाइयों के चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया है कि दो युवकों का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस के साथ-साथ राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार मौजूद हैं। मामले को तफ्तीश के लिए मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन