फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Thieves took the ATM in Bihar, know what the police said..?

बिहार में एटीएम ही उठा ले गए चोर, जानिए पुलिस ने क्या कहा..?

Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves took the ATM in Bihar, know what the police said..?

बिहार के भोजपुर जिले में कल देर रात अज्ञात लोग भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ले गए। मशीन में 39,000 रुपए थे। घटना जिले के नवोदय चौक इलाके में हुई। जगदीशपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी मंजीत ने कहा कि चोरी देर रात तीन बजे हुई जब पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंते बताया कि पुलिसकर्मियों ने चोरों को मशीन कार में डालते देखा और उनका पीछा किया लेकिन चोर भागने में सफल रहे। मंजीत ने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन अंधेरा होने की वजह से तस्वीर साफ नहीं है।’’ दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed