{"_id":"5bdeb65abdec2269663362ce","slug":"they-use-their-children-for-politics-pappu-yadav-said-on-tej-pratap-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजप्रताप के तलाक पर पप्पू यादव ने कहा, राजनीति के लिए हुआ बच्चों का इस्तेमाल, पूरा बिहार शर्मसार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजप्रताप के तलाक पर पप्पू यादव ने कहा, राजनीति के लिए हुआ बच्चों का इस्तेमाल, पूरा बिहार शर्मसार है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पप्पू यादव
- फोटो : PTI
बिहार के मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में तेज प्रताप के तलाक पर कहा कि इसमें सबसे बड़ा दोष लालू प्रसाद यादव का है। इस घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लालू जी के बच्चे कह रहे हैं कि उनको मोहरा बनाया गया है। इसके लिए लालू ही जिम्मेदार हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
राजनीति के लिए दो बच्चों की जिंदगी बर्बाद हुई
पप्पू यादव ने आगे कहा कि तेज प्रताप शादी करने के लायक है या नहीं, ये तो उनका परिवार ही बता पाएगा। लेकिन राजनीति के लिए बच्चों का गलत इस्तेमाल हुआ है। दो बच्चों की जिंदगी बर्बाद हुई है। पैसे और रसूख से शादी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप का ऐश्वर्या को लेकर बड़ा बयान, परिवार को कहती थी गंवार, तेजस्वी से लड़वाना चाहती थी
बता दें तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी को अभी मात्र 6 महीने ही हुए हैं और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में और तालक की अर्जी में अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी और परिवार के लोगों ने उन्हें मोहरा बनाया लेकिन वह अब और घुट घुटकर नहीं रह सकते।