{"_id":"5c3129b1bdec2256ad22da34","slug":"the-woman-threw-three-innocent-children-in-the-toilet-tank-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: महिला ने तीन मासूमों को शौचालय की टंकी में फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: महिला ने तीन मासूमों को शौचालय की टंकी में फेंका, मौत
Sun, 06 Jan 2019 03:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूंरो, पटना
अमर उजाला ब्यूंरो, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 06 Jan 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर जिले में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंक कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। महिला का नाम प्रेमलता देवी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति देवेश कुमार फरार है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव का है। प्रेमलता देवी ने बताया कि उसका पति देवेश आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने तीन बच्चों को टंकी में फेंक दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन समय पर उसे टंकी से निकाल लिया गया।
प्रेमलता के अनुसार बीती रात भी देवेश ने शराब के नशे में बेरहमी के साथ उससे मारपीट की। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी करने का निर्णय लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।