फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The problems of Lalu Prasad yadav surrounded by fodder scam have increased

जमानत की कमजोर डोर से मजबूत हुई गठबंधन की गांठ

Mon, 08 May 2017 07:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Mon, 08 May 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
The problems of Lalu Prasad yadav surrounded by fodder scam have increased
लालू और नीतीश

चारा घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से जहां लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, तो वहीं महागठबंधन के अंदर की खींचतान को कुछ दिनों के लिए शांत कर दिया है। कोर्ट के फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी जरूर तेज हुई है, लेकिन समीकरण बदलने की संभावनाएं तत्काल नहीं बन रही हैं।

विज्ञापन


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर एक के बाद एक आए संकट ने महागठबंधन को एकजुट कर दिया है। तीनों दलों ने कोर्ट के फैसले को न्यायिक प्रक्रिया बताते हुए स्वागत किया है और विपक्ष के आरोपों से मिलकर लड़ने की बात कही है। वैसे राजग नेताओं ने महागठबंधन पर हमला तेज कर दिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने लालू पर करारा हमला करते हुए नीतीश पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने कहा है कि अब इतना तय है कि इनका महागठबंधन अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि 17 मई को भाजपा इस मसले को लेकर सड़क पर उतरेगी।
विज्ञापन

 

मांझी ने नीतीश को गठबंधन तोड़कर राजग में आने की दी सलाह

The problems of Lalu Prasad yadav surrounded by fodder scam have increased
nitish kumar lalu yadav - फोटो : nitish kumar lalu yadav
राजग के सहयोगी दल हम के नेता जीतनराम मांझी तो गठबंधन तोड़कर नीतीश को राजग में आने की सलाह तक दे डाली। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मदद मांगे तो राजग को सरकार बनाने में उनकी मदद करनी चाहिए। राजग के इस प्रस्ताव पर राजद ने चुटकी लेते हुए साफ कर दिया कि लालू और नीतीश को अलग करने का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से महागठबंधन पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। विपक्ष का जो काम है, वो अपना काम करता रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचके वर्मा ने भी कहा है कि कोर्ट के फैसले से महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार की महागठबंधन सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाकर उसके आधार पर राज्य के विकास में लगी हुई है। भाजपा और इनके सहयोगियों को मूलत: टीका टिप्पणी करने में महारत हासिल है। जिन्हें राजनीति की समझ नहीं वे ऐसे मामलों में अपनी टिप्पणी देकर आम जनता को दिगभ्रमित करना चाहते हैं।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो आज के फैसले के बाद लालू की एकल जमानत खत्म हो गई और उन्हें अब अलग अलग मामले में अलग-अलग जमानत लेनी होगी, ऐसे में किसी भी मामले में जमानत टूटने से उन पर जेल जाने का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में जमानत की कमजोर डोर लालू को बांधे रखेगा। ऐसे में महागठबंधन के अंदर नीतीश की पकड़ एक बार फिर मजबूत हो गई है। इसलिए गठबंधन टूटने की संभावना कम है। जहां तक लालू पर केस चलने की बात है तो राजनीति में केस मुकदमे लगे ही रहते हैं। लालू पर यह कोई पहला मामला नहीं है। कोर्ट के आज आए फैसले से महागठबंधन पर न तो पूर्व में कोई असर पड़ा था न ही भविष्य में पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed