{"_id":"57f6b0cc4f1c1be54a26f61f","slug":"tension-between-jdu-and-rjd-over-raj-vallabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर बाहर आए निलंबित विधायक राजवल्लभ से मिले लालू, जद-यू हुआ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर बाहर आए निलंबित विधायक राजवल्लभ से मिले लालू, जद-यू हुआ नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बिहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद का बलात्कार के आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए निलंबित विधायक राज वल्लभ यादव से मिलना गठबंधन के अंदर नया झंझट का कारण बन गया है। जदयू ने राजद के इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि किसी की गणेश परिक्रमा से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन जारी रहेगा।
जदयू प्रवक्ता के बयान पर राजद ने भी पलटवार किया है। राजद की ओर से शक्ति यादव ने कहा कि जदयू को संयमित बयान देना चाहिए। उनका दल कानून के राज के प्रति कृतसंकल्प है। जहां तक इस मुलाकात का सवाल है तो यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उधर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषी का फैसला हम और आप नहीं करेंगे। इस मामले में कोर्ट में फैसला होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह और पीएम मोदी को भी कोर्ट ने बरी किया है। उल्लेखनीय है कि राज वल्लभ यादव को एक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में मिली जमानत को रद्द करने के लिए बिहार सरकार की याचिका पर शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होनी है।
इससे पूर्व लालू से मुलाकात करने पहुंचे राज वल्लभ यादव ने कहा कि उनके मन में राज्य सरकार के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है। राज वल्लभ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लालू यादव को दुर्गा पूजा पर बधाई देने आए थे।