{"_id":"630f60affa6266007824402d","slug":"telangana-cm-k-chandrashekar-rao-meets-rjd-chief-lalu-yadav-former-bihar-cm-rabri-devi-nitish-kumar-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCR Meets Lalu: लालू और राबड़ी देवी से मिले केसीआर, भाजपा को कोसा, विपक्षी एकता पर कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KCR Meets Lalu: लालू और राबड़ी देवी से मिले केसीआर, भाजपा को कोसा, विपक्षी एकता पर कही यह बात
Wed, 31 Aug 2022 08:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:21 PM IST
सार
केसीआर ने नीतीश कुमार को बड़े भाई कहते हुए कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है। 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
KCR Lalu Yadav
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पटना में राबड़ी देवी के आवास पर राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की। इससे पहले केसीआर ने विपक्षी एकता की बात पर जोर दिया। उन्होंने इसके तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उन्होंने देश में जारी समस्याओं के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और भाजपा मुक्त भारत को लेकर विपक्ष को एकसाथ आने को कहा। हालांकि, संयुक्त विपक्ष के नेतृत्व और उसमें कांग्रेस की भूमिका पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
केसीआर ने नीतीश कुमार को बड़े भाई कहते हुए कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है। 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
राव ने आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण व्यवसायी देश से अपना पैसा निकाल रहे हैं। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार की आलोचना की। केसीआर ने कई साल पहले अमेरिका की यात्रा के दौरान ‘अब की बार ट्रंप सरकार’ कहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। उन्होंने इसे राजनयिक भूल बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नाकामियों की वजह से देश का काफी नुकसान हुआ है और जो राज्य अपने जगह पर खड़े होकर अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें करने नहीं दिया जा रहा है क्या इसका जवाब केंद्र सरकार के पास है? मोदी जी का खुद का वादा था कि 2022 तक हर गरीब का अपना मकान होगा..क्या ये सफल हुआ?
केसीआर ने कहा कि आज जिस प्रकार से धर्म के नाम पर लोगों को और समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है तथा एक अच्छे भारत को खराब करने का जो प्रयास हो रहा है तो ये देश को कहां ले जाएगा? इसलिए देश की अर्थव्यवस्था खत्म और रुपए का मूल्य गिर गया है आदि।