फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejaswi yadav said after the meeting, I was immature at the time of corruption

13 साल का बच्चा घोटाला करेगा? 28 साल के नौजवान से डर गए हैं मोदी और शाह : तेजस्वी

Wed, 12 Jul 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 12 Jul 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Tejaswi yadav said after the meeting, I was immature at the time of corruption
फाइल फोटो

पटना में नीतीश कुमार की मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। बीजेपी हमारे खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंंने कहा कि बीजेपी महागठबंधन से डर रही है। महागठबंधन अटूट है, बिहार की जनता हमारे साथ है।

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि हम पीएम मोदी और बीजेपी को देश से खदेड़ देंगे। 28 साल की उम्र में हमने बहुत काम किया। मोदी और शाह ने हमारी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए। बीजेपी राजनीतिक षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम पिछड़े परिवार से आते हैं इसलिए हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जब हम बच्चे थे उस समय हमारे ऊपर केस लगाए गए। उस समय मैं 13-14 साल का बच्चा था, मेरे मूंछ भी नहीं आई थी।  
विज्ञापन

गौरतलब है जांच एजेंसियों के लगातार पड़ रहे छापों से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी वजह से लालू और उनका परिवार विरोधी पार्टियों के निशाने पर है। विरोधी पक्ष लालू के दोनों बेटों के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जबकि लालू ने तेजस्वी के इस्तीफे से साफ इनकार कर दिया है।  

लालू ने नीतीश पर साधा निशाना

Tejaswi yadav said after the meeting, I was immature at the time of corruption

गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश कुमार की ओर से लालू यादव पर उठाये गए सवाल पर आरजेडी प्रमुख ने तीखा हमला किया। टीवी मीडिया को दिए इंटरव्यू में लालू यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश को बीजेपी सपने दिखा रही है। वहीं तेजस्वी यादव के पद छोड़ने पर लालू ने कहा कि पद छोड़ने का सवाल नहीं उठता। उस समय तेजस्वी नाबालिक थे। हम हर चीज का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

लालू ने यह भी कहा कि उनके रेल मंत्री रहते कोई घोटाला नहीं हुआ। सुशील मोदी से कोई फर्क नहीं पड़ता,सारे कागज दिल्ली से मिलते हैं। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि बीजेपी दोहरे मापदंड अपना रही है। व्यापम और अयोध्या मामले में बीजेपी नेताओं पर आरोप लगे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

अमित शाह तड़ीपार थे उन पर चार्जशीट दाखिल हुई थी। लालू ने यह भी कहा कि देश के सैनिक मारे जा रहे हैं , पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है, देश के पीएम विदेश घूम रहे हैं। सारा देश एक है और सब जानता है। लालू ने कहा कि भाजपा और मोदी को हटा कर रहेंगे। बीजेपी को नेस्तानाबूद कर देंगे। 

गौरतलब है कि बिहार में बढ़ते तनाव के बीच मंगलावार को नीतीश कुमार ने बैठक की। लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप भी बैठक में मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed