{"_id":"6260d37a13133b02da3d8227","slug":"tejashwis-iftar-feast-tomorrow-after-five-years-rjds-event-nitish-kumar-may-be-invited","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी की इफ्तार दावत : पांच साल बाद कल राजद का आयोजन, चर्चित रही है लालू व नीतीश की पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी की इफ्तार दावत : पांच साल बाद कल राजद का आयोजन, चर्चित रही है लालू व नीतीश की पार्टियां
Thu, 21 Apr 2022 09:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:16 AM IST
सार
तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत की तैयारियां जोरशोर से जारी है। इसमें बिहार के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को भी न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद नेता तेजस्वी यादव पांच साल बाद इस बार पार्टी की रोजा इफ्तार दावत का आयोजन कर रहे हैं। 22 अप्रैल को यह आयोजन होगा। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार दावत दे चुके हैं।
विज्ञापन
बिहार में खास त्योहारों के मौके पर चाहे व मकर संक्रांति हो या रमजान माह, नेताओं द्वारा दावत देने का सिलसिला पुराना है। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की इफ्तार दावतें होती रही हैं। हालांकि लालू यादव के जेल जाने के कारण राजद ने बीते कुछ सालों से किनारा कर लिया था। बीते दो सालों से कोरोना भी रोड़े डाल रहा था।
विज्ञापन
बहरहाल तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत की तैयारियां जोरशोर से जारी है। इसमें बिहार के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को भी न्योता दिया गया है। राजद के बिहार महासचिव विनोद यादव के अनुसार इस कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार दावत दी थी। इसमें विपक्षी दल राजद व कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव की पार्टी में सीएम नीतीश कुमार को भी न्योता दिया जा सकता है।