Bihar election 2020: पूर्णिया में राजद नेता की हत्या मामले में तेजस्वी ने की सीबीआई जांच की मांग, नीतीश को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। तेजस्वी ने पत्र लिखकर पूर्णिया में राजद के पूर्व राज्य सचिव शक्ति मलिक की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि 'आप मुझे नामांकन दाखिल करने से पहले गिरफ्तार कर सकते हैं और मुझे पूछताछ के लिए बुला सकते हैं।'
इस मामले में शक्ति मलिक की पत्नी के बयान के आधार पर तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनिल साधु, कालो पासवान, सुनीता देवी और मनोज पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
FIR was registered against Tejashwi Yadav, Tej Pratap Yadav, Anil Sadhu, Kalo Paswan, Sunita Devi and Manoj Paswan, on the basis of the statement of Shakti Malik's wife. https://t.co/uifQKYFvh2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 7, 2020
बता दें कि पूर्णिया में रविवार की सुबह राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे शक्ति मलिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
शक्ति मल्लिक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि राजद से निष्कासित होने के बाद उनके पति निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जिस कारण उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह तीन बाइक सवार लोग शक्ति मलिक के घर में दाखिल हुए और सोते हुए ही उनके सिर में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस का खोल बरामद हुआ।
घटना के बारे में मृतक शक्ति मलिक की मां मालती देवी ने कहा कि वह पहले राजद में प्रदेश सचिव था। पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी इसके बाद उसे पार्टी से हटा दिया गया था। वह इस बार रानीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था इसी वजह से राजद नेताओं ने उसकी हत्या करवा दी।