फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejashwi yadav tell patna dm chandrashekhar singh his identity then what he replied here you know

शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सड़क पर उतरे तेजस्वी ने जब पटना डीएम को मिलाया फोन, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Jan 2021 09:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 21 Jan 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
tejashwi yadav tell patna dm chandrashekhar singh his identity then what he replied here you know
तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter - @yadavtejashwi

बिहार की राजधानी पटना में TET पास शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में राजद के नेता तेजस्वी यादव भी पहुंच गए। तेजस्वी यादव के वहां पहुंचते ही उनके जिंदाबाद के नारे लगने लगे। पटना के इको पार्क में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचकर तेजस्वी यादव ने पहले आंदोलनकारियों को समस्या सुनी और इसके बाद डीजीपी, मुख्य सचिव और डीएम को कॉल किया। तेजस्वी यादव ने पहले बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की लेकिन जिलाधिकारी से बात करते हुए उन्हें अपना परिचय देना पड़ा क्योंकि पटना के डीएम चंद्रशेखर यह नहीं समझ पाए कि किससे बात हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


तेजस्वी यादव ने जैसे ही अपना परिचय दिया तो डीएम ने वहां से सर कहना शुरू कर दिया और मामले की गंभीरता को समझते हुए शिक्षक अभ्यर्थी को गर्दनीबाग में धरना देने की अनुमति दी। तेजस्वी यादव ने मुख्य सचिव और डीजीपी को भी इसी उपलक्ष्य में फोन किया था ताकि गर्दनीबाग में धरना करने की अनुमति मिल जाए। 

बता दें कि जब तक आंदोलनकारियों को गर्दनीबाग में धरना करने की अनुमति नहीं मिली, तब तक तेजस्वी यादव वहीं रहे। जैसे ही गर्दनीबाग में धरना करने की अनुमति मिली, तेजस्वी यादव पैदल ही इको पार्क से गर्दनीबाग तक पहुंच गए। यहां भी तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे।

एक बार तेजस्वी यादव के जिंदाबाद के नारे लगे। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। हालांकि थोड़ी देर धरना स्थल पर बैठकर तेजस्वी यादव वहां से चले गए। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने को लेकर तेजस्वी यादव ने एसएसपी से बात की और इस घटना को अलोकतांत्रिक बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed