गुजरात में प्रचार नहीं कर रहे बिहार CM पर तेजस्वी का तंज- नीतीश से बदला ले रहे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात में अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर प्रचार नहीं करेंगे। इस पर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्विटर पर सीएम नीतीश से पूछा कि वो गुजरात में अपनी पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक क्यों नहीं बन रहे हैं, जबकि दिल्ली के नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारक बने थे।
तेजस्वी ने कहा कि आपका अपमान किया जा रहा है फिर भी आप कुछ बोल नहीं रहे है। बिहार में पीएम मोदी को प्रचार से रोकने की बात पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी ने नीतीश से कहा कि आपने की साल 2009 लोकसभा और 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को बिहार में प्रचार करने से रुकवाया था। अब लग रहा है कि आप से मोदी उसी का बदला ले रहे हैं।
नीतीश को अपनी राजनीति पर घमंड है और वे अकेले चलना पसंद करते हैं, लेकिन भाजपा की ओर से इस व्यवहार पर वो चुप क्यों बैठे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है कि बीजेपी उन्हें अपमानित कर रही है, वह मुंह नहीं खोल पा रहे हैं?
पढ़ें: अब तेजस्वी ने नीतीश से पूछा, दिल पर हाथ रखकर बतायें क्या आपके बेटे में आपका स्वभाव है?
नीतीश जी अहंकारवश कहते थे कि वह किसी के भरोसे राजनीति नहीं करते लेकिन आखिर क्या वजह है कि भाजपा द्वारा बार-बार जगह दिखाने के बावजूद वह चुपी साधे बैठें हैं? आखिर क्या मजबूरी है कि भाजपा बार बार उन्हें अपमानित कर रही है फिर भी वह मुंह नहीं खोल पा रहे है?
नीतीश जी ने जिस-जिस अन्दाज़ में मोदीजी को अपमानित किया था।उनके नाम पर गठबंधन तोड़ा था अब उसी अंदाज में वह नीतीशजी से बदला ले रहे है।नीतीश जी अब उनके सामने इतने बेबस हैं कि एक शब्द बोलने की स्थिति में नहीं है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 26, 2017
2009 के लोकसभा और 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को बिहार में चुनाव प्रचार से किसने रुकवाया था? अब लगता है कि नरेंद्र मोदी उसका बदला ले रहे है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 26, 2017