फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 Result ; Tejashwi Yadav statement after defeat in bihar, says BJP people are making the government with deceit

हार के बाद तेजस्वी बोले- 'जनता ने हमें जिताया, चुनाव आयोग ने एनडीए के पक्ष में दिया नतीजा'

Thu, 12 Nov 2020 03:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Nov 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 Result ; Tejashwi Yadav statement after defeat in bihar, says BJP people are making the government with deceit
बिहार चुनाव परिणाम 2020 : तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

बिहार चुनाव के नतीजों का गुरुवार को महागठबंधन ने मंथन किया। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव को नेता चुना गया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में तेजस्वी बोले,'हम चुनाव हारे नहीं हैं, बल्कि हमें जीत मिली है। जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में आया है। चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में आया है। ये लोग छल कपट के जरिए सरकार का गठन कर रहे हैं।'

विज्ञापन

 
सत्ता हथियाना चाहते हैं नीतीश कुमार 
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, '2015 में भी हमारे पक्ष में फैसला आया था, लेकिन भाजपा चोर दरवाजे से सरकार में आ गई थी। इस चुनाव में हमने गरीबी, भूखमरी, रोजगार, नौकरी का मुद्दा उठाया।' उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सत्ता हथियाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट बाद में गिने गए
राजद नेता ने कहा, मेरी सीट पर तीन बजे तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन नतीजों का सर्टिफिकेट आधी रात को दिया गया। उन्होंने कहा, काउंटिंग से एक दिन पहले रात में एक गाड़ी निकली। इस गाड़ी में बैलेट पेपर ले जाया जा रहा था, जबकि चुनाव आयोग का नियम है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होती है, लेकिन इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती को बाद में किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 साल के युवा को नहीं रोक पाए नीतीश
तेजस्वी ने यह भी कहा, 'देश का युवा, किसान, मजदूर आक्रोश में हैं। इस चुनाव में एक तरफ वरिष्ठ नेताओं की टोली थी, जिसमें सीएम समेत कई लोग शामिल थे। लेकिन ये लोग मिलकर भी 31 साल के युवा को रोकने में सफल नहीं हो पाए। राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनने से कोई रोक नहीं पाया।' 

नीतीश जोड़-तोड़ ना करें
उन्होंने कहा, नीतीश जी राज्य में तीसरे नंबर पर आ गए, बिहार के लोगों ने जनादेश में बदलाव किया। नीतीश जी में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ गुणा भाग नहीं करें। उन्हें सीएम की कुर्सी से उतर जाना चाहिए। 


बिहार की जनता के लिए संघर्ष करेंगे
राजद नेता ने कहा, बिहार चुनाव में मिले जनमत को लेकर पार्टी धन्यवाद यात्रा निकालेगी। हम कहना चाहते हैं कि जिनके पास सरकार है, उनकी बस चार दिन की चांदनी है। अगर जनवरी तक राज्य के लोगों को रोजगार और अन्य समस्याओं का हल नहीं निकलता है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। हम लोग बिहार की जनता के लिए संघर्ष करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed