Coronvirus in Bihar: बिहार में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, लेकिन नीतीश सरकार को चिंता नहीं : तेजस्वी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार धीरे-धीरे कोविड हॉटस्पॉट बन रहा है, क्योंकि सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित नहीं है। राज्य सरकार कोरोना जांच बढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।
Different #COVID19 numbers are being given for Bihar by Centre&state. Ppl are receiving test report even when they have not given any sample for test. Medical staff at COVID centres do not have PPE kits. We demand that state govt must give a clear picture: Tejashwi Yadav, RJD https://t.co/HGO9jCLrzt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2020
उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग संख्या दी गई। लोगों को जांच रिपोर्ट मिल रही है, जबकि उन्होंने जांच के लिए कोई नमूना तक नहीं दिया है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हालात बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि कोविड केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के पास पहनने के लिए पीपीई किट नहीं है। हम मांग करते हैं कि राज्य सरकार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
वहीं, बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 26 हजार के पार चली गई है। रविवार को बिहार में कोरोना के 1412 नए मामले आए। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 26,379 मामले सामने आए हैं। इसमें 16,597 रिकवर हो चुके हैं। सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 179 हो गई है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,603 है।