{"_id":"5a61dd7a4f1c1b90268b52f2","slug":"tejashwi-yadav-hits-at-sushil-modi-after-kidnapping-and-murder-of-property-dealer-son-in-patna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटना: छात्र की निर्मम हत्या, तेजस्वी ने पूछा- मोदी के मुंह में ताला क्यों लटका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: छात्र की निर्मम हत्या, तेजस्वी ने पूछा- मोदी के मुंह में ताला क्यों लटका है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 19 Jan 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र से रौनक के अपहरण और हत्या से इलाके में सनसनी फैली
पटना के अगमकुंआ थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की फिरौती के लिए दिनदहाड़े अगवा कर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। बच्चे का बुधवार को अपहरण किया गया और शुक्रवार को उसकी लाश मिली। बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 16 साल का रौनक सरस्वीत शिशु मंदिर में नौवीं क्लास का छात्र था। उसके पिता सुधीर कुमार प्रॉपर्टी डीलर हैं। अपहरण की सूचना देने के बाद पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी की और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर बच्चे की लाश बरामद की गई। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा है।
खबरों के मुताबिक रौनक बुधवार की सुबह अपनी बहन के साथ स्कूल के लिए बस पकड़ने जा रहा था। तभी उसे याद आया कि स्कूल की एक कॉपी घर में छूट गई जिसके बाद वो घर लौटने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। अगमकुआं पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या उसी दिन कर दी गई जिस दिन उसका अपहरण किया गया था। अपहणकर्ताओं को डर था कि कहीं उनकी पहचान उजागर ना हो जाए। रौनक की निर्मम हत्या के बाद अगमकुआं इलाके में निवासी गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक पुलिस को रौनक के अपहरण की सूचना तत्काल दी गई थी। पुलिस को अपहरणकर्ताओं द्वारा 25 लाख रुपए फिरौती की मांग की भी जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया। अगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं को तुरंत पकड़ती तो रौनक को बचाया जा सकता था।
इससे पहले भी राजधानी पटना में गोलू हत्याकांड से काफी हड़कंप मचा था। और आठ साल पहले अगवा किए गए आकाश के बारे में पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और आए दिन हो रही हत्या की घटनाओं पर लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने लिखा है कि, 'बिहार मे 14 वर्षीय छात्र रौनक का अपहरण कर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। अपराधी बेशर्मी से नंगा नाच रहे हैं, हर गांव-शहर में दनादन गोलियों की बरसात हो रही है। नीतीश सरकार कानून व्यवस्था पर उतनी ही बेशर्मी से चुप है। मीडिया भी चुप है क्योंकि मंगलकारी बीजेपी सरकार में है।'

बिहार मे 14 वर्षीय छात्र रौनक का अपहरण कर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है।अपराधी बेशर्मी से नंगा नाच रहे है,हर गाँव-शहर मे दनादन गोलियो की बरसात हो रही है।नीतीश सरकार कानून व्यवस्था पर उतनी ही बेशर्मी से चुप है। मीडिया भी चुप है क्योंकि मंगलकारी बीजेपी सरकार मे है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 19, 2018
Trending Videos
सुशील मोदी की जुबान पर अब बड़का ताला क्यों लटक हुआ है?
tejashwi yadav
- फोटो : PTI
बिहार में जंगलराज की बात करने वाले उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी तेजस्वी ने हमला किया है। तेजस्वी ने लिखा है कि, 'प्रतिदिन जंगलराज पर बेसुरा राग अलपाने वाले सुशील मोदी की जुबान पर अब बड़का ताला क्यों लटक हुआ है? अब बिहार में प्रतिदिन होने वाली मर्डर, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं क्या सुशील मोदी द्वारा प्रायोजित है? सुशील मोदी मुंह खोले।'
तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नीतीश कुमार पर प्रदेश के गलत हालात पेश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने लिखा, 'बिहार में अब जंगलराज ही नहीं अपराधियों का आतंकराज है। अब नीतीश कुमार अपने रोबोटिक लोगों को बैठाकर रटायेंगे कि टीवी में जाकर बोलो कि बिहार में कानून का राज है। बिहार में चोरी की सरकार है सो जोर-शोर से झूठ बोलो।'
प्रतिदिन जंगलराज पर बेसुरा राग अलपाने वाले सुशील मोदी की ज़ुबान पर अब बडका ताला क्यों लटक हुआ है? अब बिहार में प्रतिदिन होने वाली मर्डर,लूट,अपहरण,बलात्कार की घटनाएँ क्या सुशील मोदी द्वारा प्रायोजित है? सुशील मोदी मुँह खोले।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 19, 2018
तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने नीतीश कुमार पर प्रदेश के गलत हालात पेश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने लिखा, 'बिहार में अब जंगलराज ही नहीं अपराधियों का आतंकराज है। अब नीतीश कुमार अपने रोबोटिक लोगों को बैठाकर रटायेंगे कि टीवी में जाकर बोलो कि बिहार में कानून का राज है। बिहार में चोरी की सरकार है सो जोर-शोर से झूठ बोलो।'
बिहार में अब जंगलराज ही नहीं अपराधियों का आतंकराज है। अब नीतीश कुमार अपने रोबोटिक लोगों को बैठाकर रटायेंगे कि टीवी में जाकर बोलो कि बिहार में क़ानून का राज है। बिहार में चोरी की सरकार है सो ज़ोर-शोर से झूठ बोलों।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 19, 2018