फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejashwi yadav counter attacks on chief minister nitish kumar over his child statement

अब तेजस्वी ने नीतीश से पूछा, दिल पर हाथ रखकर बतायें क्या आपके बेटे में आपका स्वभाव है?

Wed, 15 Nov 2017 06:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
tejashwi yadav counter attacks on chief minister nitish kumar over his child statement
सत्ता में साथ रहने के दौरान तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आफत मोल ले ली है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार रात को ट्वीट कर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय नीतीश जी, मुझे गर्व है कि मुझमें मेरे पिता का स्वभाव है। लेकिन आप दिल पर हाथ रखकर बतायें क्या आपके बेटे में आपका स्वभाव है? 

विज्ञापन



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ट्वीट कर लगातार निशाना साध रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौलतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद कहा था कि "नेता बनाने का भी आरोप हम पर ही लग रहा है। तेजस्वी प्रसाद यादव तो बच्चे हैं। वे क्या करेंगे? पिता के स्वभाव पर ही जायेंगे। मां-बाप की संपत्ति अंतिम रूप से बेटे को ही जाती है। लालू प्रसाद ने पूरे परिवार को हर तरीके से फंसा दिया है। पूरा परिवार फ्रस्ट्रेशन में है।" 

यही नहीं बालदिवस पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को बच्चा कहा। तेजस्वी ने ट्विटर वार करते हुए लिखा कि, 'चाचा होने के नाते मुख्यमंत्री ने 'बच्चा' को न तो बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और न ही जन्मदिन पर बधाई दी। आप मुझको बच्चा कहते हैं, तो बड़ों जैसा सलूक भी तो कीजिए।' नेता विपक्ष ने कहा कि, 'बच्चा कितना भी बड़ा क्यों न हो जाये, वह मां-बाप और अभिभावकों के लिए हमेशा  बच्चा ही रहता है। नीतीश चाचा लोकतांत्रिक मर्यादा को ताक पर रखते हुए यह भूल गये हैं कि तेजस्वी बिहार में नेता प्रतिपक्ष है। जो मैं बोलता हूं, वो जनादेश की दिनदहाड़े डकैती करने वाले खूंखार डकैतों के खिलाफ आम अवाम की आवाज है।"  





तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर सवालों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, "नीतीश जी आप आदरणीय है, इसलिए पलट कर मैं आपको बूढ़ा तो नहीं कहूंगा, लेकिन चाचा आपके द्वारा जनादेश की ठगी करने के बाद अगले दिन विधानसभा में इस बच्चे के सामने आपका मुंह लटका हुआ था और इस बच्चे के एक भी सवाल का जवाब आपने अभी तक नहीं दिया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed