{"_id":"5aca44bd4f1c1be56b8b469a","slug":"tejashwi-yadav-challenge-nitish-kumar-over-government-formation-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी की नीतीश को खुली चुनौती, कहा- दम है तो अकेले सरकार बनाकर दिखाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी की नीतीश को खुली चुनौती, कहा- दम है तो अकेले सरकार बनाकर दिखाओ
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश बिना बैसाखी के कभी खड़े नहीं होते हैं। उन्होंने हर घाट का पानी पी लिया है और फिर नई जगह की तलाश में लग गए हैं। हम उन्हें चुनौती देते हैं कि यदि उनमें दम हो तो वह अकेले सरकार बनाकर दिखाएं।
विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से आयोजित गरीब महासम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि जीतन राम मांझी के आने से महागठबंधन को नई ताकत मिली है। इस दुख की घड़ी में जिस तरह हमारे परिवार और पार्टी का मांझी ने साथ दिया है हम इसके लिए उनके आभारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू और भजपा कुर्सी-कुर्सी खेल रहे हैं। अगर हमें सत्ता से प्यार होता तो हम भी भाजपा से हाथ मिला लेते लेकिन लालू प्रसाद कभी सामंती ताकतों के सामने नहीं झुके। हमारे पिता को जेल में डालकर, हमारे पूरे परिवार पर मुकदमा कर के वे लोग हमें डराना चाहते हैं। मुझ पर भी कई केस किए गए लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। तेजस्वी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी लोग आरक्षण को लेकर अपनी बातें कहने के लिए यहां पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि राजग से अलग होने के बाद मांझी की यह पहली रैली थी, जिसे उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। मांझी के इस सम्मेलन में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप समेत राबड़ी देवी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भी शामिल होना था, लेकिन राजद की तरफ के केवल तेजस्वी यादव ही शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम नेता वृषिण पटेल ने की।