तेजस्वी का नीतीश पर तंज- 'डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे हो क्या विशेष राज्य का दर्जा?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग के बाद अब राज्य में सियासत गरमा गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा।
उन्होंने लिखा, "नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा क्या डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे हैं? जनता को बेवकूफ समझा है क्या? सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या? नीतीश चाचा, चंद्रबाबू नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बताइएगा। बिहार का हक मांग रहे हैं कोई भीख नहीं।"
नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा Donald Trump से माँग रहे है क्या?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 30, 2018
जनता को बेवक़ूफ़ समझा है क्या?
सीधे मोदी जी को कहने में डर लगता है क्या?
नीतीश चाचा, चंद्रबाबु नायडू जी की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख बतियाईयें।
बिहार का हक़ माँग रहे है कौनो भीख नहीं
नीतीश ने लिखा था वित्त मंत्री को पत्र
बता दें कि बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के लिए सीएम नीतीश ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को खत लिखा था। इसके तुरंत बाद लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन भी किया।
तेजस्वी यहीं नहीं रुके इस ट्वीट से पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने नीतीश कुमार, सुशील मोदी और रामविलास पासवान तीनों पर हमला करते हुए पूछा था, "नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील मोदी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा विपक्ष से मांग रहे हैं या किसी अदृश्य भूत-प्रत से।"
उन्होंने लिखा कि "केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है फिर ये मांगने की नौटंकी, किससे? जनादेश चोरी करने के बाद भी ये अवसरवादी लोग विकास नहीं करने के बहाने ढूंढ रहे हैं।"