तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, बोले- चाचा जी अपनी जरूरत के मुताबिक प्रयोग कर दगा देते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी यादव ने अपना बयान सोशल मीडिया ट्विवटर पर भी जारी किया। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा, "मांझी जी, जिस शख्स की पूरी राजनीति ही कुचक्र, छल, कपट, प्रपंच, षड्यंत्र, पलटी और स्वार्थ से भरी हो और जिसकी प्रवृति में ही ऐसी विकृति हो, तो उनसे उम्मीद भी क्या कर सकते हैं?"
नीतीश कुमार ने कुचक्र रच कर मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया:- पूर्व CM जीतनराम माँझी जी
जिस शख़्स की पूरी राजनीति ही कुचक्र, छल, कपट,प्रपंच, षढयंत्र,पलटी और स्वार्थ से लैस हों और जिसकी प्रवृति में ही ऐसी विकृति हो तो उनसे उम्मीद भी आप क्या कर सकते है?विज्ञापन विज्ञापन— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 10, 2017
तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए बयान जारी कर कहा, "जॉर्ज फर्नाडिस, लालू प्रसाद, शरद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी सहित अनेक पुरोधाओं को हमारे नीतीश चाचा जी विभिन्न-विभिन्न अवसरों पर जरूरत मुताबिक इस्तेमाल कर दगा दे चुके हैं।"
आदरणीय फ़र्नांडिस साहब, स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी, लालू जी, शरद जी, कुशवाहा जी, माँझी जी, राहुल गांधी जी और नरेंद्र मोदी जी समेत अनेक पुरोधाओं का हमारे अभिभावक आदरणीय नीतीश चाचा जी विभिन्न-विभिन्न अवसरों पर ज़रूरत मुताबिक़ प्रयोग कर उन्हें दग़ा दे चुके है।इनको क्या उपाधि दी जाएँ? https://t.co/Czrmkp3qd8
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 10, 2017
"वह कभी भी आपकी छवि धूमिल कर और करवा सकते हैं"
बाक़ी सभी नेतागण साधारण गुणों से संपन्न है जबकि नीतीश जी तो अतिसाधारण प्रतिभा के अतिसाधारण सर्वगुण संपन्न व्यक्ति है। इनके जोड़ का व्यक्तित्व देश भर क्या पूरे विश्व में नहीं मिलेगा। वो कभी भी आपकी छवि धूमिल कर और करवा सकते है। समझ रहे है ना.... https://t.co/Czrmkp3qd8
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 10, 2017