फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi seeks special status for Bihar as birthday gift from BJP

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी ने विपक्ष से मांगा जन्मदिन का तोहफा, बोले- बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

Wed, 09 Nov 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 06:15 PM IST
सार

भाषण के दौरान राजद नेता ने जब कहा कि 'आज मेरा जन्मदिन है', तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। इसके बाद तेजस्वी यादव ने आगे कहा, 'कुछ पत्रकारों ने बताया है कि भाजपा के कई लोग मुझे बधाई दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मैं क्या उपहार मांगना चाहूंगा।'

विज्ञापन
Tejashwi seeks special status for Bihar as birthday gift from BJP
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में तेजस्वी यादव - फोटो : ट्विटर/राजद

विस्तार

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 33 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने उन भाजपाई प्रतिद्वंद्वियों से 'बर्थडे गिफ्ट' के रूप में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, जो उन्हें बधाई दे रहे थे। यह इच्छा उन्होंने एक सरकारी समारोह में व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य वहां पर मौजूद थे। 

विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान राजद नेता ने जब कहा कि 'आज मेरा जन्मदिन है', तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। इसके बाद तेजस्वी यादव ने आगे कहा, 'कुछ पत्रकारों ने बताया है कि भाजपा के कई लोग मुझे बधाई दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मैं क्या उपहार मांगना चाहूंगा।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, बिहार के लिए विशेष दर्जा सबसे बड़ा गिफ्ट है, जिसकी मैं उम्मीद कर सकता हूं। इससे राज्य की विशाल युवा आबादीको फायदा मिलेगा। 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक सरकारी समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पंचायती राज विभागों में भर्तियों के नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ, तेजस्वी यादव ने उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री कुमार ने  कहा कि यह मेरी इच्छा थी कि तेजस्वी का जन्मदिन होने के कारण दिन के समारोह के दौरान दोनों विभाग (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पंचायती राज) कवर हो जाएं। इससे पहले राजद नेता ने अपने भाषणा खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह समारोह ऐसे दिन हो रहा है, जब महागठबंधन ने सत्ता में तीन महीने पूरे कर लिए हैं। 


तेजस्वी यादव ने कहा, दस लाख नौकरियां देना हमारी प्रतिज्ञा थी, न कि वादा। जिसे तोड़ा जा सकता था। हम जुमलेबाज (बयानबाजी) सरकार नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री ने बहुत ही विनम्रता से रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में घोषणा की थी कि बीस लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। आने वाले दिनों नियुक्तियों की संक्या लाखों में पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed