फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi raised questions on the deployment of central forces for the security of Bihar BJP offices

Bihar: भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, पूछा- क्या बिहार पुलिस इतनी अक्षम है?

Sat, 02 Jul 2022 07:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 07:50 PM IST
सार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालयों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य सरकार को विश्वास में लिए बिना की गई और यह संघीय ढांचे पर हमले के समान है।

विज्ञापन
Tejashwi raised questions on the deployment of central forces for the security of Bihar BJP offices
तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter@ tejashwi yadav

विस्तार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ हिंसक विरोध के मद्देनजर राज्य में भाजपा नेताओं और कार्यालयों की सुरक्षा के तरीके पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में सवाल पूछा कि बिहार में भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने केंद्र से वाई श्रेणी की सुरक्षा ली है क्योंकि इन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है? क्या ये बेगैरत भ्रष्ट लोग सिर्फ बिहार को लूटने और बर्बाद करने के किए ही सत्ता में बने हुए है?
विज्ञापन


भाजपा कार्यालयों में केंद्रीय बलों की तैनाती संघीय ढांचे पर हमला- तेजस्वी
यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालयों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य सरकार को विश्वास में लिए बिना की गई और यह संघीय ढांचे पर हमले के समान है। यादव ने दूसरे ट्वीट में कहा, क्या केंद्र ने राज्य सरकार को बिना विश्वास में लिए भाजपा के जिला कार्यालयों में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर देश के संघीय ढांचे पर हमला नहीं किया? बिहार सरकार बताए कि क्या बिहार पुलिस इतनी अक्षम है कि भाजपा कार्यालयों की चौकीदारी के लिए उसे केंद्रीय सुरक्षा बल बुलवाने पड़ते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निपथ योजना के खिलाफ हुआ था हिंसक प्रदर्शन
सशस्त्र बलों में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' की घोषणा के बाद बिहार में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। प्रदर्शनकारियों ने दो एक दर्ज से अधिक जिलों में भाजपा कार्यालयों में आग लगा थी। इसके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल और कुछ अन्य विधायकों के घरों और वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed