रहिमन धागा प्रेम का... बहुत कुछ कहता है तेज प्रताप यादव का यह ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहले ही पत्नी एश्वर्या राय से तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके पिता से लेकर मां राबड़ी देवी तक उन्हें समझा बुझा कर देख चुके हैं लेकिन तेज प्रताप ने पूरा मन बना लिया है कि अब वह तलाक लेकर ही रहेंगे। बता दें कि हाल में ही चर्चा चली थी कि तेज प्रताप यादव तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए मान गए हैं, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट कर इस बात का इशारा किया है कि उनका मन इस रिश्ते को खत्म करने के पक्ष में ही है।
गुरुवार रात 10.35 बजे किया गया उनका एक ट्वीट तो इसी ओर इशारा करता है। तेज प्रताप ने रहीम दास के दोहे की एक पंक्ति लिखी - 'टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए'। तेज प्रताप का यह ट्वीट यही बयां कर रहा है कि अपने तलाक लेने के निर्णय से वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।
...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गाॅठ परि जाये ।।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 22, 2018
मुलाकात के बाद वहां से निकलते वक्त उनको रोते हुए देखा गया था। इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा था कि वह तेज प्रताप को मनाने दिल्ली जाएंगी। लंबे समय से तनाव पूर्ण माहौल में रह रहा यादव परिवार भले ही तेज प्रताप को मनाने की कोशिश में लगा हुआ हो, लेकिन तेज प्रताप के तेवर देख कर नहीं लगता कि वह अपना फैसला वापस लेने वाले हैं।
किसी ने उड़ाया मजाक तो किसी ने जताया समर्थन
तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट पर कई ट्विटर यूजर्स ने उनका मजाक भी बनाया। इसका कारण रहा गलत हिंदी का प्रयोग। दरअसल तेज प्रताप ने ट्वीट में गांठ को गॉठ लिख दिया वहीं जुड़े को जुटे लिख दिया। इस पर कुछ यूजर्स ने उन्हें जहां हिंदी सीखने की नसीहत दी तो वहीं कुछ ने उनका समर्थन भी किया। पढ़िए ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रिया...
लिखना सीख लो पहिले
— Rajeev Nayan (@rnshukla) November 22, 2018
काहे खिसियागेल बानी भाई?
— दीपक कुमार (@deepakmth60) November 22, 2018
रहिमन खोजे ईख में जहाॅ रसनि की खानि
जहां गांठ तहं रस नही यही प्रीति में हानि।
रहिमन निज मन की व्यथा, मन में राखो गोय।
— Sundeep Kumar (@Sundeep3) November 22, 2018
सुनि इठलैहैं लोग सब, बाटि न लैहै कोय॥@laluprasadrjd @yadavtejashwi @YadavTejaswi @RJDforIndia