Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने RJD दफ्तर में लगाई मुलायम की तस्वीर; बोले- केंद्र में बनेगी महागठबंधन की सरकार
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दिवंगत मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ दिखाई दे रहे हैं। वे खुद ही राजद कार्यालय में मुलायम सिंह की तस्वीर लगा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद नेता और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता ने बिहार में भाजपा सरकार को खारिज कर दिया है। मैं आगे की भविष्यवाणी भी कर सकता हूं। पिछली बार मैंने चाचाजी (नीतीश कुमार) के बारे में भविष्यवाणी की थी, आज वह हमारे साथ हैं। आज मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि केंद्र में महागठबंधन का झंडा फहराएगा और सरकार में महागठबंधन की सरकार होगी।
#WATCH | RJD leader & Bihar min Tej Pratap Yadav says, "...Public has rejected BJP govt in Bihar. I can predict the future too. Last time, I had predicted about Chachaji (Nitish Kumar), today he's with us. Today, I predict that the flag of Mahagathbandhan will fly at the Centre." pic.twitter.com/3dIxW9IQXU
— ANI (@ANI) October 15, 2022विज्ञापन
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दिवंगत मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ दिखाई दे रहे हैं। तेज प्रताप ने पिछले दिनों एलान किया था कि राजद कार्यालय में मुलायम सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। इस बीच शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक की तस्वीर आरजेडी कार्यालय में लगाई गई।
ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए तेज प्रताप ने इमोशनल मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''गरीबों एवं शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले धरती पुत्र श्रद्धेय स्व मुलायम सिंह यादव जी की तस्वीर अपने राजद प्रदेश कार्यालय के लगाया । ऐसे महान समाजवादी नेता को शत शत नमन... ''
गरीबों एवं शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले धरती पुत्र श्रद्धेय स्व मुलायम सिंह यादव जी की तस्वीर अपने राजद प्रदेश कार्यालय के लगाया । ऐसे महान समाजवादी नेता को शत शत नमन... pic.twitter.com/Vyq2Q1cHTy
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 15, 2022