फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej pratap yadav says aishwarya belongs to the high society we do not match eachother

तलाक की अर्जी पर बोले तेजप्रताप- ऐश्वर्या हाई सोसाइटी की हैं, हमारा उनका मेल नहीं खाता

Sat, 03 Nov 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 03 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Tej pratap yadav says aishwarya belongs to the high society we do not match eachother
- फोटो : ANI

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी की बात कबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि हमने कोर्ट में अर्जी दी है।   

विज्ञापन


गया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं। इससे अच्छा है कि दोनों का रास्ता अलग हो जाए। उन्होंने कहा कि अब हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ऐश्वर्या हाई सोसाइटी की हैं, हमारा उनका मेल नहीं खाता। कमान से तीर निकल चुका है तो अंजाम तक पहुंचेगा। उन्होंने आज इस बात से भी पर्दा हटा दिया कि वो ऐश्वर्या को पहले से जानते थे। तेजप्रताप ने कहा कि ये झूठ बात है कि मैं ऐश्वर्या को बचपन से जानता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक, तेजप्रताप ने आगे कहा कि उन्हें मोहरा बनाया गया है। उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या से शादी कराने का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि मम्मी-पापा ने हमको मोहरा बनाया है। उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। 

बता दें कि तेजप्रताप यादव ने स्थानीय दीवानी अदालत में पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी लगाई है। हालांकि यह अर्जी एकतरफा ही है, उसपर ऐश्वर्या राय के हस्ताक्षर नहीं हैं। 

तेजप्रताप की तरफ से अदालत में अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है।

उन्होंने बताया कि तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच सामंजस्य नहीं है और इसलिए वे तलाक चाहते हैं। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed