{"_id":"641d81e2654b92042a058935","slug":"tej-pratap-yadav-said-that-earlier-he-saw-god-in-his-dream-now-he-has-predicted-to-throw-a-chair-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tej Pratap Yadav : लालू के बड़े लाल ने पहले भगवान को सपने में देखा, अब कर दी कुर्सी डाेलने की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tej Pratap Yadav : लालू के बड़े लाल ने पहले भगवान को सपने में देखा, अब कर दी कुर्सी डाेलने की भविष्यवाणी
Fri, 24 Mar 2023 04:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:26 PM IST
सार
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पहले भगवान श्रीकृष्ण को सपने में देखने की बात कही और अब उन्होंने बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। तेज
विज्ञापन
मंत्री तेज प्रताप यादव।
- फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पहले भगवान श्रीकृष्ण को सपने में देखने की बात कही और अब उन्होंने बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। तेज प्रताप ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी डोल जाएगी। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आपलोग यह याद रखिएगा, मैं भविष्यवाणी करता हूं- “पूरे हिन्दुस्तान से भाजपा का सफाया होना तय है। मेरा भविष्यवाणी है कि जिस गद्दी पर नरेंद्र मोदी जी बैठे हुए हैं, वह हिलकर रहेगा।”
भाजपा के इशारों पर ही सबकुछ हो रहा है
तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाया गया है। आए दिन भारतीय जनता पार्टी के लोग हमलोगों के पीछे, हमारे परिवार के पीछे, जितने भी समाजवादी नेता हैं, उनके पीछे दुश्मन के तरह पड़ गई है। हमलोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। भाजपा के कमजोर करने से विपक्ष कमजोर नहीं होने वालीी है। भाजपा के लोग अभी सदन दुखड़ा रो रहे हैं कि यह नहीं हुआ, वह नहीं हुआ। आप जब सरकार में थे क्या किए थे। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता देख रही है। भाजपा के इशारों पर ही सबकुछ हो रहा है। भाजपा को अब समझ में आ चुका है कि अब पूरे हिन्दुस्तान से उनका सफाया होना तय है। 2024 में जनता जवाब देगी।
एक दिन पहले ही सपने में दिखे थे भगवान कृष्ण
तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में रहते हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने सपना देखने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने दावा किया था कि सपने में साक्षात भगवान कृष्ण के दर्शन हुए। तेज प्रताप की जैसे ही नींद खुली उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। इसमें तेज प्रताप ने लिखा - "विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूँ। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दि मेंशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है।"