फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap Yadav posted first picture with wife Aishwarya on Instagram

तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या संग शेयर की पहली तस्वीर, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Fri, 18 May 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 18 May 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav posted first picture with wife Aishwarya on Instagram

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। शादी के बाद पहली बार तेजप्रताप ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। पटना में हुई इस शादी के चर्चे अभी खत्म भी नहीं हुए थे कि शादी के बाद की इस पहली तस्वीर से लोगों के दिल थम गए। तस्वीर में दोनों पति पत्नी एक दूसरे की आंखों में आखें डाल कर देख रहे हैं। उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

A post shared by Tej Pratap Yadav (@tejpratapyadavrjd) on



यह तस्वीर तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या संग अपने आधिकारिक बंगले में खिंचवाई है। तस्वीर में दोनों साइकिल पर बैठै हैं। तेजप्रताप साइकिल चलाने के पोज में हैं तो वहीं ऐश्वर्या आगे बैठी हैं। दोनों की इस रोमांटिक तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को शेयर करने के बाद से ही इसे खूब लाइक्स मिल रहे हैं। लोग इस फोटो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

लोग फोटो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे, कलयुग के कृष्ण कन्हैया, जियो ओ बिहार के लाला, तो कोई कहता है कि साइकिल पर लालटेन (आरजेडी) का चुनाव चिन्ह होना चाहिए, वहीं किसी का कहना है कि तेज ऐश्वर्या को कहीं गिरा ना दें। इसी बीच कुछ लोगों ने तस्वीर को अजीब बताते हुए कहा है कि बेहद पढ़ी लिखी ऐश्वर्या ने 12वीं पास तेजप्रताप को चुना और घूंघट को चुनते हुए अब हंस रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या ने दिल्ली के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने एमबीए की पढ़ाई एमिटी विश्वविद्यालय से पूरी की।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed