फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej Pratap Yadav changes hair cut and challenges his opponents

बिहार: बदले हेयर स्टाइल के साथ तेज प्रताप देंगे विरोधियों को चुनौती, बोले- तुम हमारा मजाक उड़ाओ, हम धज्जियां उड़ा देंगे!

Thu, 21 Oct 2021 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 Oct 2021 05:55 PM IST
सार

बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में बगावती रुख अपनाए तेज प्रताप यादव ने अब अपना हेयर स्टाइल बदला है और इसके साथ ही अपने विरोधियों को एक संदेश भी दिया है।

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav changes hair cut and challenges his opponents
तेज प्रताप यादव - फोटो : twitter.com/TejYadav14

विस्तार

अपनी पार्टी से इस समय नाराज चल रहे तेज प्रताप यादव अपने बयानों के साथ-साथ अपनी वेशभूषा के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कभी शिव तो कभी कन्हैया के वेश में नजर आने वाले तेज प्रताप यादव ने अब अपना हेयर स्टाइल बदल दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने नए हेयर स्टाइल के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं और विरोधियों को चुनौती दे डाली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ट्वीट में लिखा, 'तुम हमारा मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे।'
विज्ञापन


इन तस्वीरों पर ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खासी रोचक रहीं। कुछ ने उन्हें बगावत से बचने की सलाह दी तो कुछ ने इसकी भी फिरकी लेने की पूरी कोशिश की। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि तेजू भैया, प्लीज रानू मंडल न बनो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर विधानसभा से विधायक तेज प्रताप यादव इस समय अपनी ही पार्टी से खासे नाराज चल रहे हैं। प्रदेश की सियासत के जानकारों का मानना है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर वह अपने भाई तेजस्वी यादव से आर-पार करने के मूड में हैं।

तेज प्रताप ने छात्र जनशक्ति परिषद के नाम से एक नया संगठन बनाया है। उन्होंने हाल ही में अपने संगठन डीएसएस और एक अन्य संगठन का इसमें विलय किया था। वहीं, बिहार में 30 अक्सतूबर को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 


छात्र जनशक्ति परिषद के सदस्य संजय कुमार ने तारापुर उपचुनाव में नामांकन दाखिल कर राजद के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संजय कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने नामांकन पत्र तेज प्रताप यादव से इजाजत लेकर ही दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed