{"_id":"5d20b41b8ebc3e6d0e205b59","slug":"tej-pratap-with-mother-rabri-devi-emotional-pic-tweet-loveyoumom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय बाद राबड़ी संग दिखे तेज प्रताप, मां के हाथों से खाया खाना, लिखा LoveYouMom","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय बाद राबड़ी संग दिखे तेज प्रताप, मां के हाथों से खाया खाना, लिखा LoveYouMom
Sat, 06 Jul 2019 08:15 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 06 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसमें लंबे समय बाद वो मां राबड़ी देवी संग दिखे हैं। इस तस्वीर में मां राबड़ी उन्हें अपने हाथ से खाना खिला रही हैं। वहीं तेज प्रताप काफी गदगद दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इस तस्वीर को टैग करते हुए तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा 'आज बहुत दिनों बाद मां के हाथों से खाना खाया। #LoveYouMom' तेज प्रताप का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आज बहुत दिनों बाद माँ के हाथों से खाना खाया।#LoveYouMom pic.twitter.com/6Ql504Due4
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 6, 2019
विज्ञापन
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए आवेदन देने के बाद से ही घर से दूरी बना ली थी। यहां तक राबड़ी आवास भी वे नहीं जा रहे थे। पिछले साल तो वो काफी दिनों तक मथुरा व वृंदावन का चक्कर लगाते रहे।
लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी बहन मीसा भारती के प्रचार में क्षेत्र में जा रहे थे। लेकिन शनिवार को लंबे अरसे के बाद उनके लिए सकून भरा दिन आया। जब उन्होंने मां राबड़ी के हाथों से खाना खाया।