{"_id":"5c0394ddbdec22418d761a80","slug":"tej-pratap-want-to-broke-his-ties-with-aishwarya-rjd-leader-distance-themselves-from-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या को तलाक देने पर अड़े तेजप्रताप, राजद नेताओं ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐश्वर्या को तलाक देने पर अड़े तेजप्रताप, राजद नेताओं ने बनाई दूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने की अर्जी जब से पारिवारिक अदालत में दाखिल की है, तबसे वह उन्हें तलाक देने की जिद पर अड़े हुए हैं। उनके ऊपर किसी के समझाने का कोई असर नहीं पड़ रहा है। परिवार के लोग उन्हें समझा-समझाकर थक गए हैं। अब उन्होंने इस मामले को उनके ऊपर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
इसी वजह से तेजप्रताप ने खुद को परिवारवालों से दूर कर लिया है। जिससे कि उनपर दबाव बनाया जा सके। पटना में होने के बावजूद वह घर से दूर रह रहे हैं। ऐसे में परिवारवालों के साथ ही अब राजद नेताओं ने भी उनसे दूरी बना ली है। जिस दिन तेजप्रताप की तलाक याचिका पर पहली सुनवाई थी उसदिन वहां एक भी राजद नेता मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
शुक्रवार को तेजप्रताप बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा पहुंचे तो वहां पर भी उनकी पार्टी का कोई नेता नहीं था। वह वहां थोड़ी देर बैठे रहे और घर वापस जाने की बजाए अपने दोस्तों के साथ कहीं निकल गए। माना जा रहा है कि पहले से परेशानियां झेल रहे लालू परिवार की मुसीबतें तेजप्रताप के गुस्से ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन
लग रहा है कि तेजप्रताप को लेकर पार्टी के नेताओं का रुख भी बदल रहा है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात वह घर लौटे लेकिन किसी से न तो बात की और न ही मुलाकात। अपना कुछ सामान लेकर वह घर से निकल गए। लालू भी बेटे की जिद और उसके बर्ताव से काफी नाराज हैं।