फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tej pratap and aishwarya rai wedding, 50 horses and 7000 guests will increase the glory of wedding

लालू के 'लाल' तेजप्रताप आज ऐश्वर्या के साथ लेंगे 7 फेरे, 50 घोड़े और 7000 मेहमान बढ़ाएंगे शोभा

Sat, 12 May 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 12 May 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
tej pratap and aishwarya rai wedding, 50 horses and 7000 guests will increase the glory of wedding

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप की शादी एश्वर्या राय के साथ आज पटना में होगी। एश्वर्या पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों और वीआईपी लोगों के लिए शहर के बड़े होटलों में रूम बुक किए गए हैं। 

विज्ञापन


इन पांच सितारा होटलों में ठहरेंगे मेहमान
परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए पाटलीपुत्र कॉन्टिनेंटल में 30 कमरे, होटल अाम्रपाली रेजिडेंसी में 20 कमरे, होटल मौर्या और अमाल्फी ग्रांड में 20-20 कमरे  और होटल फ्रंटलाइन रेजिडेंसी में 10 कमरे बुक किए गए हैं।     
विज्ञापन


शादी को शाही बनाने के लिए इसमें 50 घोड़ों को शामिल किया जाएग, जो बारात की शोभा बढ़ाएंगे। विवाह समारोह चंद्रिका राय के कौटिल्य मार्ग स्थित आवास पर होगा। जिसे बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 रसोइये बनाएंगे 7,000 मेहमानों का खाना

tej pratap and aishwarya rai wedding, 50 horses and 7000 guests will increase the glory of wedding

खाना बनाने का काम कानपुर की इवेंट कंपनी भाटिया होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। शादी में आगरा का पराठा, अमृतसरी कुलचा और बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा भी उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वह शादी में शामिल होने वाले 7,000 मेहमानों के लिए खाना बनाएंगे।  

केटरिंग का काम देखने वाले मनोज भाटिया ने बताया कि उन्होंने 100 अनुभवी कुक और हेल्पर्स को यूपी, पंजाब और बिहार से बुलाया है। ताकि खाने में वहां की जगह के मुताबिक स्वाद आ सके। वहीं शादी में 100 से अधिक खाने के स्टॉल होंगे। इसके अलावा पंडाल में वीवीआईपी लोगों के लिए खाने की व्यवस्था अलग से की जाएगी। वहीं मीठे में गुलाब जामुन, इमरती और आईस क्रीम भी होगी।  

शामिल होंगे राजनीति के बड़े दिग्गज

tej pratap and aishwarya rai wedding, 50 horses and 7000 guests will increase the glory of wedding

तेजप्रताप और एश्वर्या की शादी में कई बड़े राजनीतिक दिग्गज शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा आदि नेताओं के नाम शामिल हैं। शादी के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को भव्य तरीके से सजाया गया है।

एनआईएफटी के डिजाइनर ने डिजाइन की ड्रेस

तेजप्रताप अपनी शादी में कुरता पजामा पहने नजर आएंगे। जिसे बिहार में जन्में फैशन डिजाइनर एम ए रहमान ने डिजाइन किया है। वह दिल्ली के एनआईएफटी से ग्रेजुएट हैं और मोतिहारी में रहते हैं।रहमान का कहना है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप अपनी शादी में सिंपल दिखना चाहते हैं। इसलिए उनके लिए दो जोड़ी कुर्ता पजामा बनाए गए हैं। दो जोड़ी कुर्ता पजामा में एक आसमानी रंग का कुर्ता और सफेज रंग का पजामा है और दूसरे जोड़ी में भूरे रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा है।

बता दें रहमान इससे पहले भी कई राजनेताओं के कपड़े डिजाइन कर चुके हैं जिसमें लालू प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है। वहीं एश्वर्या के कपड़े भी हल्के रंग में होंगे। राय परिवार ने दिल्ली और पटना से खरीददारी की है। जिसमें कपड़े स्थानीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed