{"_id":"64900d12b9f2e96d3a0f2bbd","slug":"teenager-who-went-to-see-disneyland-in-motihari-stabbed-to-death-by-five-boys-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डिज्नीलैंड देखने गए किशोर की चाकू मारकर हत्या; गलत बोलने को लेकर टोकने पर पांच लड़कों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डिज्नीलैंड देखने गए किशोर की चाकू मारकर हत्या; गलत बोलने को लेकर टोकने पर पांच लड़कों ने किया हमला
Mon, 19 Jun 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:38 PM IST
सार
नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर दो को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। वहीं, रात में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक ओम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में डिज्नीलैंड देखने गए एक किशोर को चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शहर के बीचों-बीच नगर थाना क्षेत्र के नगर भवन की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक किशोर की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के थरगटवा गांव निवासी गजेंद्र सहनी के बेटे ओम (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
‘टोकने पर चार-पांच लड़कों ने किया हमला’
घटना को लेकर मृतक के मित्र अजीत ने बताया कि बीती रात करीब 10-11 बजे के करीब चार दोस्त मेला देखने गए थे। झूला झूल कर मैं ओम, आनंद और विक्रम निकल रहे थे। उसी दौरान चूड़ी बाजार के पास चार-पांच युवक घूर रहे थे। वे आपस में बात कर रहे थे कि आज किसी को नहीं मारे हैं। इसी बात पर विक्रम ने टोक दिया कि ऐसे क्यों बोल रहे हो। इसी बात पर उन सभी ने मिलकर हम लोगों पर हमला कर दिया। हम लोग भागने लगे, जिसमें ओम पीछे छूट गया। इसके बाद वे लड़के ओम को चाकू मार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था ओम
जानकारी के अनुसार, मृतक ओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। नाना सुरेंद्र सहनी के घर नगर थाना के बेलवनवा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। ओम की मां सविता देवी शिक्षिका हैं। ओम का कोई मामा भी नहीं है। इस वजह से दोनों घर का अकेला वारिस था।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक ओम के मां-बाप को जैसे ही सूचना मिली कि उनके इकलौते बेटे को किसी ने चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया है। वैसे ही घर में चीख पुकार मच गई। सभी रोते-बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सुबह उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कर दिया गया।
नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर दो को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। वहीं, रात में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन की तरफ से अब तक आवेदन नहीं मिला है। मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।