{"_id":"6a147e0edb33a1136d07217d","slug":"teenage-girl-who-went-to-meet-her-boyfriend-exploited-she-threatened-by-making-video-in-motihari-bihar-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेमी से मिलने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म; वीडियो बनाकर दी धमकी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेमी से मिलने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म; वीडियो बनाकर दी धमकी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Mon, 25 May 2026 10:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:55 PM IST
सार
Bihar: पूर्वी चंपारण के में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी को सुनसान खेत में ले जाकर गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बनाकर धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : पूर्वी चंपारण पुलिस
विस्तार
पूर्वी चंपारण के सुगौली नगर क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरिंदों ने पहले किशोरी को घेरकर सुनसान खेत में ले गए, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
प्रेमी से मिलने गई थी किशोरी
बताया जाता है कि 24 मई को किशोरी अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन खेत की ओर ले गए। वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
घर पहुंचकर परिजनों को बताई आपबीती
किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की सूचना पर सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोचा
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
'दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा'
इस पूरे प्रकरण पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने सुगौली पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा, 'पीड़िता के साथ जो जघन्य वारदात हुई है, उसके सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।'
ये भी पढ़ें: छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी! जेल से बाहर आते ही आरोपियों ने दो भाइयों को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के तुरंत बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।