फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teachers protest in Bhupendra Narayan Mandal University Madhepura regarding their demands

Madhepura: शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना, सुनवाई न होने पर विधानसभा में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

Tue, 14 Mar 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Mar 2023 08:39 PM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो बजट सत्र के दौरान हम लोग विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
Teachers protest in Bhupendra Narayan Mandal University Madhepura regarding their demands
प्रदर्शन के दौरान राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना किया। इस दौरान धरना दे रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भेजा है। उसमें विभिन्न प्रकार की मांगों की एक सूची सौंपी गई है।

विज्ञापन


संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार यादव ने बताया है कि वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करते हुए संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों का अंगी भूतिकरण वेतनमान आधारित अनुदान किया जाए। बकाया अनुदान की राशि बढ़ी हुई महंगाई दर पर भुगतान की जाए। डेढ़ करोड़ की राशि की बंधेज समाप्त की जाए।

विज्ञापन

Teachers protest in Bhupendra Narayan Mandal University Madhepura regarding their demands
प्रदर्शन के दौरान शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

'बजट सत्र के दौरान रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर'
अपने विश्वविद्यालय स्तरीय मुख्य मांगों के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकों की व्यक्तिगत पत्र हस्तगत करवाई जाए। शिक्षकेतर कर्मचारी के सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया पूरी की जाए और प्रायोगिक मूल्यांकन की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो विधानसभा में शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान हम लोग विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed