{"_id":"0a54a11898f5771fd386b71deb1afafa","slug":"teacher-beat-student-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने टीचर को ही दी मोदी की धमकी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने टीचर को ही दी मोदी की धमकी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 24 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 कक्षा के एक छात्र ने अपने टीचर से कहा कि,"अच्छे दिन आ गए हैं, मोदी को बताऊंगा कि टीचर लेट आते हैं।" इस बात से टीचर इतने खफा हुए कि उन्होंने छात्र को बेहोश होने तक पीटा।
विज्ञापन
मामला बिहार के हाजीपुर का है जहां के राजपाकर इलाके के गोरखनाथ हाईस्कूल में शुभम 10वीं का छात्र है।
उसकी पिटाई का आरोप विमल कुमार नाम के शिक्षक पर है जो घटना के बाद से ही फरार है।
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक घटना शुक्रवार की है, जब विमल कुमार क्लास में आए तो शुभम ने कहा कि,"अच्छे दिन आ गए हैं, मोदी मिलेंगे तो बताऊंगा कि टीचर क्लास में लेट आते हैं।"
विज्ञापन
इस बात पर विमल को गुस्सा आ गया और उसने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। बच्चे को उन्होंने तब तक पीटा जब तक कि बच्चा बेहोश नहीं हो गया।
इसी क्लास में शुभम की बहन भी पढ़ती है। शुभम की पिटाई के बाद उन्होंने उसकी बहन को धमकाया। उसे किसी को ये बात ना बताने के लिए कहा।
गांव के ही एक डॉक्टर से शुभम का इलाज कराया गया। शुभम की बहन ने परिजनों के इस बारे में बताया।
जब शुभम के पिता स्कूल पहुंचे तो विमल कुमार वहां नहीं मिला। इस मामले में जिला कलेक्टर विनोद सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन