{"_id":"585a37f04f1c1b2e4ee39260","slug":"tea-mixed-poison-the-mother-daughter-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पत्ती की जगह मिला दी चूहे मारने की दवा, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय पत्ती की जगह मिला दी चूहे मारने की दवा, मां-बेटी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भभुआ जिले के नुआंव थानान्तर्गत सोतवां गांव में सोमवार की शाम विवाह समारोह के दौरान जहरीली चाय पीने से मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं सात लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दरअसल नुआंव थाना क्षेत्र के सोतवां गांव में सोमवार को शादी थी। कई जगहों से रिश्तेदार आये हुए थे। परिवारवालों के अनुसार सोमवार की शाम मेहमानों ने चाय मांगी। घर में किसी ने चाय बनाये जाने के दौरान भूलवश उसमें चाय पत्ती के स्थान पर चूहा मारने की दवा मिला दी।
विज्ञापन
जहरीली चाय पीने के बाद दसवंती देवी (65) और उसकी बेटी शीला कुंवर (45) सहित प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, अवध कुमार, मंटू कुमार, शुभम कुमार व एक अन्य की हालत बिगड़ गयी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से परिवारवालों ने सभी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दसवंती और उसकी पुत्री शीला कुंवर ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। लोगों के मुताबिक मां और बेटी मोहनियां थाना अन्तर्गत हरिनाथपुर गांव की रहने वाली थीं।