{"_id":"62c96783b3b7fb65805ed9f7","slug":"sword-wielding-desperado-from-bihar-sets-social-media-aflutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Araria News: स्कूल में तलवार लेकर पहुंचा शख्स, शिक्षक पर हमला किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Araria News: स्कूल में तलवार लेकर पहुंचा शख्स, शिक्षक पर हमला किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sat, 09 Jul 2022 05:03 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, अररिया
अमर उजाला ब्यूरो, अररिया
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:03 PM IST
सार
जोकीहाट एसएचओ घनश्याम कुमार ने शनिवार को कहा, जहांगीर ने आरोप लगाया है कि अकबर स्कूल के पास रहता है और उसे लोगों से पैसे छीनने, तेज धार वाली वस्तुओं से धमकाने की आदत है।
विज्ञापन
अररिया में शिक्षक पर तलवार से हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी बिहार के अररिया जिले के एक स्कूल में छात्र उस समय सहम गए जब एक नंगे सीने वाला व्यक्ति तलवार लेकर स्कूल में पहुंच गया। उसने तलवार से कथित तौर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर हमला किया।
यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में हुई। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
पुलिस अब जहांगीर (हेडमास्टर) और अकबर (आरोपी हमलावर) नाम के व्यक्ति से मिले अलग-अलग बयानों को समझने की कोशिश कर रही है जिनसे मामला और पेचीदा हो रहा है। हालांकि जहांगीर को कोई चोट नहीं आई है और उसने अपनी शिकायत में अकबर पर बार-बार तलवार चलाने का आरोप लगाया है।
जोकीहाट एसएचओ घनश्याम कुमार ने शनिवार को कहा, जहांगीर ने आरोप लगाया है कि अकबर स्कूल के पास रहता है और उसे लोगों से पैसे छीनने, तेज धार वाली वस्तुओं से धमकाने की आदत है। यह भी आरोप लगाया गया है कि अकबर ने जहांगीर से उन 2,000 रुपये को सौंपने को कहा जिसे वह स्कूल में बनने वाले भोजन का सामान खरीदने के लिए ले जा रहा था। हालांकि अकबर ने खेद व्यक्त किया है और जबरन वसूली के आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने कहा, अकबर ने यह भी दावा किया है कि उनकी अपनी बेटी उसी स्कूल में पढ़ती है और उसने राज्य सरकार की योजना के तहत स्कूल यूनिफॉर्म की खरीद के लिए पैसे जारी नहीं करने से नाराज होकर कानून अपने हाथ में ले लिया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।